फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 3 युवकों से ठगे 20 लाख

Tue, 01 Oct 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
ऊना। शहर के समीपवर्ती गांव के तीन युवकों को विदेश भेजने के नाम पर शातिरों ने करीब 20 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया है। युवकों का आरोप है कि वे ऊना के साथ लगते रक्कड़ कॉलोनी में चल रहे एक आईलेट्स सेंटर में कोर्स की पूछताछ करने के लिए गए थे। सेंटर के संचालक ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलवाने की बात कही।
विज्ञापन

युवक उसके झांसे में आ गए। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने करीब 4 लाख रुपये आईलेट्स सेंटर के संचालक को नकद दिए, जबकि करीब 15 लाख रुपये एक अन्य व्यक्ति के अकाउंट में डलवाए। दीपक ठाकुर, विजय कुमार और कर्ण कुमार ने कहा कि सेंटर संचालक ने उन्हें एक अन्य एजेंट का नाम बताया और कहा कि वह इन्हें ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा देगा। इन्हें इसके लिए पहले इंडोनेशिया जाना होगा। इंडोनेशिया से ही उन्हें वह ऑस्ट्रेलिया भेजेगा। तीनों युवक इंडोनेशिया पहुंच गए और वहां पर इन्हें एजेंट मिल गया। वह उन्हें जल्दी ऑस्ट्रेलिया भेजने का दावा करता रहा। एक दिन अचानक आरोपी वहां से फरार हो गया। युवकों ने बताया कि व्यक्ति के गायब होने के बाद वे कई दिन इंडोनेशिया में ही भूखे-प्यासे फंसे रहे। वहां से आईलेट्स सेंटर के संचालक से भी कई बार बात हुई, जोकि जल्द ही उन्हें वापस बुलाने का दिलासा देता रहा। लेकिन पीड़ित युवक अपने स्तर पर किसी तरह इंडोनेशिया से घर वापस पहुंचे।
विज्ञापन

युवकों ने सदर थाना ऊना प्रभारी को आपबीती सुनाते हुए दो लोगों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत सौंपी है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईलेट्स सेंटर के संचालक ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जिस व्यक्ति ने ठगी को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed