फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Creative activities conducted on Bag Less Day

Una News: बैग लेस डे पर करवाईं रचनात्मक गतिविधियां

Sat, 17 May 2025 06:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Creative activities conducted on Bag Less Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना)। डीएवी स्कूल अंबोटा में शनिवार को कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए बैग लेस डे मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में अच्छे स्वास्थ्य और जीवनशैली के महत्व को समझाना था। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था। विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे भाषण, गीत, नारा लेखन, पज़ल, क्विज, योग आदि में शानदार प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के फायदे समझाए गए। नाटक में बच्चों ने दर्शाया कि कैसे अच्छी आदतें जीवन को बेहतर बनाती हैं। प्रधानाचार्य नमित शर्मा ने बताया कि आज का बैग लेस डे सिर्फ पुस्तकों से छुट्टी का दिन नहीं है, बल्कि यह एक सुनहरा अवसर है कि अपने शरीर और मन को समझने, अपने अंदर की रचनात्मकता को जानने और जीवन में स्वास्थ्य का महत्व पहचानने का। उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed