फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Counting continued till late night, Ramesh Chand became head of Chalate Panchayat

Una News: देररात तक चली गिनती, रमेश चंद बने चलेट पंचायत के प्रधान

Mon, 01 Jun 2026 04:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Jun 2026 04:42 AM IST
विज्ञापन
Counting continued till late night, Ramesh Chand became head of Chalate Panchayat
चलेट पंचायत के प्रधान पद पर विजयी रहे रमेश चंद समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाते हुए। संवाद
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायतों में शामिल चलेट पंचायत में प्रधान और उप प्रधान पद के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना देर रात करीब 2:30 बजे तक चली। प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में सात उम्मीदवार मैदान में थे। रमेश चंद ने 762 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार को 217 मतों से पराजित किया। अशोक कुमार को 545 मत मिले। अन्य उम्मीदवारों में विकास डडवाल को 374, सुरेंद्र कुमार को 315, मनमोहन सिंह को 160, अनन्य सिंह को 74 और सरोज कुमार को 68 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

उप प्रधान पद के चुनाव में मोहिंद्र सिंह ने 778 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार को 550 मत मिले। मोहिंद्र सिंह ने 228 मतों के अंतर से विजय दर्ज की। अन्य उम्मीदवारों में प्रदीप कुमार को 373, राजेश को 298, जोगिंद्र सिंह को 135 तथा राजेश कुमार को 128 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed