{"_id":"605cc1fb8ebc3ecbb54f74c8","slug":"corruption-in-paper-checking-process-should-be-removed-abvp-una-news-sml3655033132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर चेकिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी की जाए दूर: एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर चेकिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी की जाए दूर: एबीवीपी
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालयअंब में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते अभाविप के कार्यकर्ता
- फोटो : Una
अंब/भरवाईं (ऊना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चिंतपूर्णी और अंब इकाई ने पेपर चेकिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी दूर करने की मांग की है। परिषद ने मांगों की मांगों को लेकर प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
एबीवीपी इकाई सचिव निकिता, इकाई उपाध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि परीक्षा परिणामों में देरी और पेपर चेकिंग प्रक्रिया में गड़बड़ियों को शीघ्र दूर किया जाए, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए, प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक और गैर शिक्षक के रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए, विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं, फर्जी डिग्री मामले और भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी निजी विश्वविद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, कोरोना काल में सभी स्कूलों में बढ़ी हुई फीसों को शीघ्र वापस लिया जाए। इस मौके पर विशाल, रितिका, अंकित, आंचल और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंब इकाई ने मांगों को लेकर प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर विभाग संयोजक ऊना गौरव, इकाई अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राशि, इकाई सचिव अभिषेक, वरुण, सौरभ, कुनाल, नम्रता, साधना ,अमित, कार्तिकेय, अमन, आशीष, अरश, खुशबू और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।