फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Corporation earned income of Rs 25 lakh on Diwali, likely to increase in coming days

Una News: दिवाली पर निगम ने की 25 लाख रुपये की आय अर्जित, आगामी दिनों में बढ़ने की संभावना

Sat, 02 Nov 2024 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 02 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Corporation earned income of Rs 25 lakh on Diwali, likely to increase in coming days
शुक्रवार को कम रही सवारियों की संख्या, आधे लोकल रूटों पर पर ही चली निगम की बसें
विज्ञापन

आगामी दिनों में निगम जरूरत के हिसाब से करेगा विशेष बसों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दिवाली को लेकर निगम की तरफ से विशेष अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। इसके अलावा नियमित रूटों का भी संचालन हुआ। इससे एचआरटीसी ऊना ने करीब 25 लाख रुपये की आय अर्जित की है।
आगामी तीन-चार दिनों में इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना है। सामान्य तौर पर 10 से 15 लाख रुपये की औसतन आय अर्जित होती थी, लेकिन त्योहारी सीजन में सामान्य से कई गुणा अधिक आय निगम के प्रबंधन वर्ग को अर्जित हुई है। वहीं, शुक्रवार को बस स्टैंड ऊना में शुक्रवार को काफी कम संख्या में सवारियां देखने को मिलीं। निगम की तरफ से सवारियां बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन सवारियों की संख्या कम होने के चलते इन बसों का संचालन नहीं किया गया। शनिवार से बस स्टैंड पर सवारियां बढ़ने की उम्मीद है, जिसे लेकर एचआरटीसी प्रबंधन ने सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली है।
विज्ञापन

दिवाली की छुट्टियों के चलते आईएसबीटी ऊना में भी काफी कम संख्या में सवारियां देखने को मिल रही हैं। शुक्रवार को ऊना डिपो के लोकल रूटों पर काफी कम संख्या में बसों का संचालन हुआ। वहीं, लंबे रूटों पर भी सवारियों की संख्या कम रही। हालांकि इन रूटों पर बसों का संचालन सुचारु रूप से निगम की तरफ से किया गया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद सवारियों की संख्या बढ़ने की संभावना सबसे अधिक रहती है। ऐसे में निगम की तरफ से सवारियों को उनके कार्य स्थलों तक पहुंचाने के लिए विशेष बसों का संचालन करने की योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत बद्दी, चंडीगढ़ होशियारपुर और जालंधर सहित अन्य स्थानों के लिए बसों का संचालन होगा। साथ ही जिन रूटों पर सवारी अधिक मिलेंगी, उन रूट पर भी बस भेजी जाएगी, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने सभी चालकों को परिचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपनी उपलब्धता आगामी दिनों के लिए सुनिश्चित रखें, ताकि सभी रूटों पर बसों का संचालन सुचारु रूप से होता रहे। शुक्रवार को ऊना डिपो के 70 रूटों में से 35 पर ही बसों का संचालन हो पाया।


कोट्स
दिवाली को लेकर एचआरटीसी अपनी सेवाएं बेहतरीन ढंग से दे रहा है। शुक्रवार को काफी संख्या में सवारियां पहुंचीं। इस दौरान 35 स्थानीय रूटों पर ही बसों को भेजा गया। आगामी दिनों में दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद सवारियों की संख्या काफी अधिक रहती है। इसके लिए निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
ई. सुरेश धीमान, डीडीएम एचआरटीसी, ऊना
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed