{"_id":"610051708ebc3e092632713a","slug":"corona-rules-broken-in-crowd-for-vaccine-una-news-sml3783004136","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन के लिए लगी भीड़ में टूटे कोरोना नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन के लिए लगी भीड़ में टूटे कोरोना नियम
विज्ञापन
ऊना अस्पताल में ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मरीज
- फोटो : Una
ऊना। सुबह के 11:20 हो रहे हैं और क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी है। प्रवेशद्वार से मरीज और तीमारदार अस्पताल में दाखिल हो रहे हैं। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित मेडिसन ओपीडी के बाहर मरीज बारी का इंतजार कर रहे हैं। मेडिसन ओपीडी के बाहर भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। अस्पताल में तैनात कुछ कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील कर रहे हैं लेकिन लोगों पर इसका खास असर नहीं नजर नहीं आ रहा है।
अस्पताल में मंगलवार को 18 से अधिक आयु वर्ग के लिए कोविड वैक्सीन का अभियान चलाया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए भारी संख्या में युवा दोपहर 12:15 बजे कतार में खड़े हैं। वैक्सीन लगवाने वालों की कतार लगातार बढ़ रही है और इसमें जुट रही भीड़ से कोरोना नियम टूट रहे हैं। वैक्सीन के लिए खड़े लोग अस्पताल प्रशासन को कोस रहे हैं और भीड़ में नियम टूटने की वजह प्रबंधन को ठहराया जा रहा है। समय 12:30 वैक्सीनेशन से पहले पंजीकरण करवाने के लोगों की अधिक संख्या होने के कारण पंजीकरण कर रहे कर्मचारियों के साथ लोग परेशान हो रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से लागू किए गए टोकन पर्ची सिस्टम भी अस्पताल में सही प्रकार से लागू नहीं हो पा रहा है।
अस्पताल में पहले की तरह ही ओपीडी के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल में करीब 25 मिनट का समय गुजर चुका है। लेकिन अभी भी वैक्सीनेशन वार्ड के बाहर लोगों के पहुंचने और भीड़ में खड़े होने का क्रम जारी है। जबकि कुछ भीड़ को देखकर किसी दूसरे दिन वैक्सीन लगवाने के लिए आने की बात कह कर बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस से डॉ. निर्दोष भारद्वाज ने कहा कि बिना स्लॉट बुकिंग वैक्सीन लगाई जा रही है। लोगों की अधिक भीड़ होने के कारण दिक्कतें आती हैं। ओपीडी के बाहर भी टोकन पर्ची सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।