{"_id":"69ab182469f64c5e4c03ea29","slug":"convenience-property-tax-bills-sent-to-registered-mobile-number-una-news-c-93-1-ssml1047-183859-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सुविधा... पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पहुंचे प्रॉपर्टी टैक्स के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सुविधा... पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पहुंचे प्रॉपर्टी टैक्स के बिल
Sat, 07 Mar 2026 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम ऊना ने शहरवासियों की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी प्रक्रिया को डिजिटल बनाते हुए बिल ऑनलाइन जारी करने की व्यवस्था शुरू कर दी है।
अब शहर के लोगों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही प्रॉपर्टी टैक्स के बिल भेजे जा रहे हैं। निगम की इस पहल से लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और टैक्स जमा करने की प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी। निगम की तरफ से अभी तक 5000 उपभोक्ताओं को बिल भेज दिए गए हैं। नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में रहने वाले प्रॉपर्टी मालिकों को उनके मोबाइल नंबर पर टैक्स से संबंधित बिल और जानकारी भेजी जा रही है।
बिल प्राप्त होने के बाद लोग निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन या अन्य माध्यमों से अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे। निगम प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से टैक्स वसूली में पारदर्शिता आएगी और समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार पहले प्रॉपर्टी टैक्स के बिल लोगों तक पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को घर-घर भेजना पड़ता था या लोगों को स्वयं निगम कार्यालय पहुंचकर जानकारी लेनी पड़ती थी।
विज्ञापन
कई बार बिल समय पर न मिलने या जानकारी के अभाव में लोगों को टैक्स जमा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नई ऑनलाइन व्यवस्था से इन समस्याओं का काफी हद तक समाधान होने की उम्मीद है। शहर के अधिकतर मालिकों के मोबाइल नंबर रिकॉर्ड में दर्ज किए जा चुके हैं और उसी आधार पर बिल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिन लोगों के मोबाइल नंबर अभी तक निगम के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द अपने नंबर अपडेट करवाने के लिए कहा गया है ताकि उन्हें भी इस सुविधा का लाभ मिल सके।
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वह समय पर अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करें ताकि शहर में विकास कार्यों को गति मिल सके।