फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Construction of railway bridge on Pirthipur-Wei-Daulatpur Chowk road begins

Una News: पिरथीपुर-वेई-दौलतपुर चौक मार्ग पर रेलवे पुल का निर्माण शुरू

Mon, 11 May 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 11 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Construction of railway bridge on Pirthipur-Wei-Daulatpur Chowk road begins
दौलतपुर चौक (ऊना)। रेलवे लाइन निर्माण के चलते पिरथीपुर गांव के लोगों के लिए पैदा हुई आवाजाही की गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में अब राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे विभाग ने पिरथीपुर-वेई-दौलतपुर चौक मार्ग पर शनिवार से पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है। बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन निकलने के बाद पिरथीपुर गांव का मुख्य संपर्क मार्ग प्रभावित हो गया था, जिससे ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर सफर करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत पिरथीपुर का एक प्रतिनिधिमंडल रेलवे अधिकारियों से मिला था और ग्रामीणों की परेशानी को प्रमुखता से उठाया था। ग्रामीणों की मांग पर रेलवे विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की और अब पुल निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से पिरथीपुर, वेई और दौलतपुर चौक के बीच आवाजाही पहले की तरह सुगम हो जाएगी तथा छात्रों, किसानों और व्यापारियों को विशेष राहत मिलेगी। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने रेलवे विभाग का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि पुल निर्माण कार्य तय समय में पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed