फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress government failed to bring development in the state: Balveer

कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास करवाने में असफल : बलवीर

Sat, 05 Jul 2025 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Congress government failed to bring development in the state: Balveer
बोले- कांग्रेस के विधायक अपने विस क्षेत्र में इंग्लिश स्कूल खोलने में असमर्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। कांग्रेस सरकार पिछले ढाई वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में विकास करवाने में असफल रही है। जनता के साथ किए वायदों को पूरा नहीं किया गया है। यह बात पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने शनिवार को चिंतपूर्णी में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चार इंग्लिश स्कूल खोलने की घोषणा की थी। अभी तक एक भी स्कूल नहीं खोला गया। कांग्रेस सरकार प्रदेशभर में 550 स्कूलों को बंद करने जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस के एक पूर्व विधायक पुलिस से किस तरह धक्का-मुक्की कर रहे हैं। कांग्रेस के एक मंत्री भी सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करके किस तरह धमका रहे हैं। ऐसे कांग्रेस के मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर करके मुख्यमंत्री को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। विश्वविद्यालय के लिए केंद्र सरकार की ओर से 70% ग्रांट दी जाती है। प्रदेश सरकार को केवल 30% ही ग्रांट देनी होती है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश सरकार उसके लिए भी आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने जब प्रदेश सरकार को कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र का सवाल है। इस पर सरकार को शीघ्र कार्रवाई करनी होगी लेकिन, राज्यपाल की भी बात पर कांग्रेस सरकार ने ध्यान नहीं दिया। सुक्खू सरकार अपने चहेतों को रेवड़ियां बांटने में व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed