फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Complaint given to police for making video viral

Una News: पुलिस में दी वीडियो वायरल करने की शिकायत

Thu, 25 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Complaint given to police for making video viral
युवती ने लड़के पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र की एक युवती को उत्तराखंड के युवक के साथ लिव इन रिलेशन महंगी पड़ी। अब युवक फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। इस संदर्भ में थाना गगरेट के अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने हल्द्वानी (उत्तराखंड) निवासी एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह उत्तराखंड के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। वर्ष 2023 में उन्होंने शादी की थी। उसके बाद युवती को अपनी गलती का एहसास हुआ और अब वह उत्तराखंड के युवक से तलाक चाहती हैं। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि लड़के का उसके साथ बर्ताव अच्छा नहीं है। लड़की के अनुसार लड़के ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोफाइल बनाई है। अब उसी आइडी से उसकी फोटो प्रसारित कर रहा है। डीएसपी वसुधा सूद ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed