फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   compansation to shopkeeters

दुकानदारों को प्रति मरले का मिलेगा सात लाख रुपये मुआवजा

Sat, 05 Mar 2022 12:17 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
compansation to shopkeeters
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी धाम में प्रसादम योजना के तहत मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण को लेकर प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। वीरवार को एसडीएम अंब मनेश यादव ने शामलात से सरकार के नाम ट्रांसफर हो चुकी जमीन का स्टेटस फिर से शामलात भूमि में तब्दील कर दिया। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी चिंतपूर्णी में एसडीएम ने दुकानदारों के साथ बैठक की और उन्हें आगे की प्रक्रिया के बारे में समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत सभी प्रभावित दुकानदारों को सात लाख रुपये प्रति मरले के हिसाब से भूमि का मुआवजा मिलेगा। प्रभावित दुकानदारों को दुकान बनने तक राहत भत्ता भी दिया जाएगा। प्रसादम योजना के तहत माता चिंतपूर्णी मंदिर के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से 50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस बजट से माता चिंतपूर्णी के भवन का विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि योजना को लेकर जमीनों के इंतकाल करवाए जाएंगे। जल्द ही योजना का बजट जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed