फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cleanliness campaign launched on Shaheed Bhagat Singh Jayanti

Una News: शहीद भगत सिंह जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 29 Sep 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 29 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched on Shaheed Bhagat Singh Jayanti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियाला में शनिवार को शहीद भगत सिंह के 117वीं जयंती पर स्वच्छता अभियान को गति दी। कार्यकारी प्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने बताया कि हमें भगत सिंह जैसे शूरवीरों और महान आत्माओं के जीवन से सीखने की आवश्यकता है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्कूल परिसर को स्वच्छ किया। अभियान में समस्त स्वयंसेवियों ने स्वेच्छा से श्रमदान किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यार्थियों ने भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे पर कविताओं, विभिन्न पोस्टरों, लेखों और कलाकृतियों के माध्यम से शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर स्थानीय स्कूल से विजय ठाकुर, अशोक राणा, संदीप लट्ठ, राजीव ठाकुर, धीरज दत्त शर्मा, सुशील जरियाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed