{"_id":"667d601078ef23910002c3c6","slug":"cleaning-work-of-drains-in-full-swing-in-santoshgarh-municipal-corporation-alert-to-deal-with-waterlogging-una-news-c-93-1-una1001-127158-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: संतोषगढ़ में नालों की सफाई का काम जोरों पर, जलभराव से निपटने को नप चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: संतोषगढ़ में नालों की सफाई का काम जोरों पर, जलभराव से निपटने को नप चौकस
Fri, 28 Jun 2024 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 28 Jun 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ में नगर परिषद की ओरसे कराई जा रही नालों की सफाई । स्रोत जागरूक पाठक
बरसात के बीच प्रमुख स्थानों पर हो जाता है जलभराव, पानी की निकासी भी हो रही थी अवरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्री मानसून के बीच आगामी दिनों में जलभराव की समस्या से बचने के लिए नगर परिषद संतोषगढ़ चौकस हो गई है। वार्डों में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए शहर के छोटे-बड़े नालों की साफ-सफाई का अभियान इन दिनों जोरों से शुरू कर दिया गया है।
शहर के पानी की निकासी के लिए स्वां नदी को जोड़ने वाले बड़े नालों की साफ-सफाई वीरवार को जारी रही। यहां पर जेसीबी मशीन के माध्यम से नाले को अवरुद्ध करने वाली गंदगी को निकाला गया। कुछ दिन पूर्व तक इस गंदगी की वजह से पानी की निकासी सही रूप से नहीं हो रही थी। सामान्य दिनों में यह निकासी ठीक थी, लेकिन बारिशों के बीच अवरुद्ध व्यवस्था कहीं न कहीं वार्डों में होने वाले जलभराव की समस्या को सीधे दावत देती रहती है। पूर्व वर्षों में शहर के वार्ड नंबर तीन, एक और दो तथा वार्ड पांच में भी जलभराव की समस्या मूसलधार बारिश के बीच सामने आती रही है। इन सभी पहलुओं को देखते हुए फिलहाल नगर परिषद संतोषगढ़ इकाई ने नालों की सफाई अभियान को गति दे दी है। इससे आने वाले दिनों में यकीनन जलभराव जैसी समस्या पर नुकेल रहेगी।
-- -
करीब सभी वार्डों में छोटे-बड़े नालों की साफ-सफाई का अभियान तेज कर दिया गया है। वीरवार को वार्ड आठ, चार आदि स्वां नदी से जुड़ने वाले नालों की सफाई कराई गई है, ताकि बरसात में जलभराव की समस्या से निपटा जा सके।
विज्ञापन
-रजनीश चब्बा, उपाध्यक्ष, नगर परिषद, संतोषगढ़