फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   City residents will be made aware to celebrate Green Diwali

Una News: शहर वासियों को ग्रीन दीपावली मनाने के लिए किया जाएगा जागरूक

Thu, 09 Nov 2023 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
City residents will be made aware to celebrate Green Diwali
ऊना। नगर परिषद ऊना ने नप कार्यालय से स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष विनोद पूरी और पार्षद जनकराज खजांची की ओर से अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली अभियान 12 नवंबर तक शहर के सभी वार्डों में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नगरवासियों को पर्यावरण के अनुकूल स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने एवं क्लीन तथा ग्रीन दीपावली मनाने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार ने बताया कि स्वच्छ दीपावली हस्ताक्षर अभियान सभी वार्डों सहित अधिक भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों एवं बाजार वाले क्षेत्रों में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ दीपावली वीडियो रील्स बनाकर (हैशटैग स्वच्छ दिवाली) के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा, आदित्य पाठक, अंजू सोनी, प्रेमलता, मंजुबाला, बलजीत सिंह, बबली, नैंसी, मनी, रानी, परमजीत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed