{"_id":"6aac30d3fb23787e82031c27","slug":"children-in-bangana-will-be-given-doses-of-albendazole-and-vitamin-a-today-una-news-c-93-1-una1026-206333-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा में आज 17 हजार बच्चों दी जाएगी एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा में आज 17 हजार बच्चों दी जाएगी एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की खुराक
Thu, 17 Sep 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 18 सितंबर को एल्बेंडाजोल तथा विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और विभिन्न स्कूलों में 1 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए दवा उपलब्ध करवाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
खंड चिकित्सा अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र में करीब 17,949 बच्चों को एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों को तथा स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आयु के अनुसार निर्धारित खुराक दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा अभियान की निगरानी भी की जाएगी ताकि कोई भी पात्र बच्चा दवा की खुराक से वंचित न रहे। खंड चिकित्सा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को 18 सितंबर को निर्धारित केंद्रों और स्कूलों में भेजें तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें।