Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Children are bathing fearlessly in ravines and drains, risking their lives.

Una News: खड्डों-नालों में जान जोखिम में डालकर बेखौफ नहा रहे बच्चे

Mon, 05 Aug 2024 03:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 05 Aug 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Children are bathing fearlessly in ravines and drains, risking their lives.
बंगाणा में बरसात का मौसम, खड्डों नालों में सरेआम नहा रहे छोटे छोटे बच्चे अभिभावक बेखर।संवाद
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की लुणखर खड्ड में छोटे-छोटे नालों, पांच खड्डों सहित अन्य स्थानों का पानी इकट्ठा होकर बहता है। इसका बहाव बहुत तेज होता है, परन्तु कुछ लोग इसे बरसात के मौसम में हल्के में लेने की भूल कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस खड्ड में जान जोखिम में डालकर बेखौफ होकर छोटे बच्चे नहा रहे हैं। रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे लगभग दो दर्जन के करीब छोटे-छोटे बच्चे अरलू खडोल, नारी जसाणा करमाली ऐसन, दमोड हटली सहित अन्य पंचायतों से होकर आती खड्ड, जो कि तलमेट में लुणखर खड्ड में मिलती है, में अकेले नहाते हुए देखे गए। इस दौरान कोई भी बड़ा व्यक्ति वहां पर मौजूद नहीं था। यह बच्चे बड़े-बड़े पत्थरों पर खड़े होकर गहरे पानी में छलांगें लगा रहे थे। खड्ड में कब पानी आ जाए, कहा नहीं जा सकता है, परन्तु बच्चों को कोई डर नहीं है कि हम लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर लोगों ने अपने के विचार यूं सांझा किए।
विज्ञापन


बाक्स
बंगाणा अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल राणा का कहना है कि इस घटना की सूचना सुनकर दुःख होता है कि हर दिन प्रशासन द्वारा जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद भी मनमर्जी क्यों कर रहे हैं। अतुल राणा ने सभी अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि बच्चों को नदी नालों-खड्डों में न जाने के प्रति जागरूक करें। वरना कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
स्काउट एवं गाइड की गाइड मानसी राणा ने सभी स्कूली छात्र छात्राओं से भी अनुरोध किया है कि सभी बच्चे बरसात के मौसम में नदी, नालों-खड्डों के नजदीक न जाएं, न ही खड्डों में नहाएं। कब पानी का तेज बहाव आ जाए, कहा नहीं जा सकता। मानसी का कहना है कि हर दिन हमें स्कूलों में जागरूक किया जा रहा है, उसके बावजूद भी हम लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को बरसात के मौसम में अकेले घरों से बाहर न जाने दें। बरसात में मौसम में पानी के नजदीक तो जाएं ही नहीं। उसके बावजूद भी कुछ एक लोग अपनी मनमानी करते हुए देखे जा रहे हैं।

बाक्स
पुलिस थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। हालांकि लोगों को बार-बार जागरूक किया जा रहा है कि खड्डों-नालों से दूरी बनाए रखें। उसके बावजूद भी कुछ लोग नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। अगर कोई भी खड्डों-नालों में नहाते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। इसलिए सभी सहयोग करें।

फोटो सहित

बंगाणा में बरसात का मौसम, खड्डों नालों में सरेआम नहा रहे छोटे छोटे बच्चे अभिभावक बेखर।संवाद

बंगाणा में बरसात का मौसम, खड्डों नालों में सरेआम नहा रहे छोटे छोटे बच्चे अभिभावक बेखर।संवाद

बंगाणा में बरसात का मौसम, खड्डों नालों में सरेआम नहा रहे छोटे छोटे बच्चे अभिभावक बेखर।संवाद

बंगाणा में बरसात का मौसम, खड्डों नालों में सरेआम नहा रहे छोटे छोटे बच्चे अभिभावक बेखर।संवाद

बंगाणा में बरसात का मौसम, खड्डों नालों में सरेआम नहा रहे छोटे छोटे बच्चे अभिभावक बेखर।संवाद

बंगाणा में बरसात का मौसम, खड्डों नालों में सरेआम नहा रहे छोटे छोटे बच्चे अभिभावक बेखर।संवाद

बंगाणा में बरसात का मौसम, खड्डों नालों में सरेआम नहा रहे छोटे छोटे बच्चे अभिभावक बेखर।संवाद

बंगाणा में बरसात का मौसम, खड्डों नालों में सरेआम नहा रहे छोटे छोटे बच्चे अभिभावक बेखर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed