{"_id":"694d463c3de6f38e0806a790","slug":"chicken-shop-in-churudu-caught-serving-liquor-una-news-c-93-1-una1002-176271-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चुरूडू में चिकन की दुकान में शराब परोसते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चुरूडू में चिकन की दुकान में शराब परोसते पकड़ा
विज्ञापन
अपराध संक्षेप
अंब/बडूही (ऊना)। पुलिस थाना अंब की टीम ने चुरुडू में स्थित चिकन कार्नर की दुकान में बिना दस्तावेजों के शराब परोसने पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार रात उप निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में थाना अंब की टीम गश्त पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सतीश कुमार, पुत्र तीर्थ राम, निवासी बेहड़ी डाकघर, तहसील अंब चिकन कार्नर में शराब परोस रहा है।
तलाशी के दौरान तीन व्यक्ति दुकान के अंदर टेबल पर शराब पीते हुए पाए गए। मौके से 375 एमएल की शराब की एक बोतल, तीन गिलास और एक स्टील की प्लेट बरामद हुई। एसपी अमित यादव ने बताया कि चिकन कार्नर का मालिक सतीश कुमार वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।