{"_id":"6741e98547afdbcb69033ef8","slug":"chaitanya-sharmas-defamation-case-is-just-a-political-stunt-congress-una-news-c-93-1-una1002-139103-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैतन्य शर्मा का मानहानि केस मात्र राजनीतिक स्टंट : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैतन्य शर्मा का मानहानि केस मात्र राजनीतिक स्टंट : कांग्रेस
विज्ञापन
कहा- पूर्व विधायक सच्चे-पक्के हैं तो शिकायत पत्र से परहेज क्यों
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा और उनके दो सहयोगियों के विरुद्ध काम के बदले पैसे लेने के आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाने वाले सुरेंद्र भोला के खिलाफ मानहानि के केस को कांग्रेस ने राजनीतिक स्टंट करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर पूर्व विधायक सच्चे-पक्के हैं तो वह सुरेंद्र सिंह भोला के विरुद्ध रिश्वत देने का मामला दर्ज करवाने के लिए पुलिस को शिकायत पत्र सौंपने में परहेज क्यों कर रहे हैं। अगर वास्तव में चैतन्य शर्मा ने विधायक रहते गगरेट की जनता के हितों की पैरवी की होती तो उन्हें विधानसभा उपचुनाव में हार का सामना न करना पड़ता। शनिवार को जारी प्रेस बयान में पंचायत समिति सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डढवाल, ग्राम पंचायत भद्रकाली के प्रधान व दलित नेता दलविंदर सिंह बबली, गुज्जर नेता धर्मपाल सोनू ने कहा कि पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा को धैर्य रखना चाहिए। पुलिस जांच में सहयोग करना चाहिए। पुलिस जांच के बाद सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी किस तरह चैतन्य शर्मा चुनाव जीते, यह भी गगरेट की जनता अच्छी तरह से जानती है।