{"_id":"680fd405fe852d73490657eb","slug":"celebrations-are-being-held-by-robbing-peoples-pockets-satti-una-news-c-93-1-una1002-152549-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की जेब पर डाका डाल मनाई जा रहीं खुशियां : सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की जेब पर डाका डाल मनाई जा रहीं खुशियां : सत्ती
Tue, 29 Apr 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
ऊना। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पहलगाम आतंकी हमले के बावजूद हरोली में आयोजित महोत्सव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जहां पूरे देश में मातम का माहौल है, वहीं हरोली में उत्सव के रूप में खुशियां मनाई जा रही हैं।
विधायक ने आरोप लगाया कि पहलगाम आतंकी हमले को नजरअंदाज करते हुए अधिकारियों ने इस महोत्सव का महिमामंडन मीडिया के सामने किया, जो शर्मनाक है। सतपाल सिंह सत्ती ने आरोप लगाया कि यह खुशियां लोगों की जेब पर डाका डालकर मनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला भर में विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं और जो कार्य पूर्व भाजपा सरकार के दौरान रुके थे, वे आज भी पूरे नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास इन कार्यों को पूरा करने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन निजी शौक पूरे करने के लिए कर्ज पर कर्ज लेकर बाहरी कलाकारों पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि महोत्सव और मेले संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाते हैं, लेकिन जब सरकार इस तरह के आयोजनों की मुखिया बन जाती है तो यह भ्रष्टाचार का अड्डा बन जाते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कर्ज लेने का आरोप भी लगाया और कहा कि 1300 करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा रहा है। प्रदेश का वित्त विभाग विशेष रूप से जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए यह कह रहा कि विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए यह कर्जा लिया जा रहा है।