{"_id":"672528ba2baf3873fe084a24","slug":"car-overturned-in-kalsehra-two-persons-seriously-injured-referred-to-pgi-una-news-c-93-1-una1002-137057-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कलसेहड़ा में कार पलटी, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कलसेहड़ा में कार पलटी, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, पीजीआई रेफर
Sat, 02 Nov 2024 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
कलसेहड़ा में पलटी कार का दृश्य। संवाद
डिवाइडर से टकराकर कार ने कई पलटिंया खाकर गलत साइड जाकर रुकी
मैहतपुर के निकट नंगल में पेश आया हादसा, ऊना से नंगल आ रही थी कार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/नंगल। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर पड़ते नंगल के गांव कलसेहड़ा के निकट एक कार डिवाइडर से टकराकर कई पलटियां खाते हुए सडक़ के बीचोंबीच पलट गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए एनएफएल अस्पताल ले जाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के उपरांत पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। यह घटना तड़के लगभग चार बजे के करीब बताई जा रही है। कार सड़क के बीचोंबीचे बने डिवाइडर पर चढ़ी और डिवाइडरों में लगे लोहे के ऐंगल तोड़ते हुए गलत साइड काफी दूरी पर जा कर गिरी। गांव के सरपंच गुलशन कुमार ने कहा कि उसे सवा चार बजे फोन आया तो मौके पर पहुंच कर देखा कि दो व्यक्ति कार से बाहर गंभीर हालात में पड़े हुए थे। इसी दौरान उनके परिचित लोग आए, तो दोनों घायलों को कार में बैठाकर ले गए। सरपंच गुलशन कुमार ने कहा कि हो सकता है कि कार चालक को नींद आ गई हो, जो हादसे का कारण बना।
वहीं, थाना प्रभारी नंगल इंसपेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि एनएफएल अस्पताल से मिली सूचना के हिसाब से दोनों घायल सैहजोवाल के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान राजेश कुमार और हरिकिशन के तौर पर हुई है और फिलहाल दोनों उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ रेफर किए गए हैं।