{"_id":"58ff86124f1c1b9e65c0d4ff","slug":"car-hitted-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की दीवार से टकराई कार, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की दीवार से टकराई कार, मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब।
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन
उपमंडल के मुबारिकपुर में दीवार से गाड़ी टकराने से दो गुटों में मारपीट हो गई। वारदात में दोनों गुटों में खूब लात-घूंसे चले। जानकारी के अनुसार जोगिंद्र सिंह निवासी मुबारिकपुर ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार देर रात एक कार चालक ने उनके घर की दीवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस उसने कार चालक से इस बारे में पूछा तो व्यक्ति उसके साथ गालीगलौज करने लगा। इस दौरान कार में सवार अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन