{"_id":"6626d00a7ba2bb9a910f61a4","slug":"car-collides-with-pickup-after-hitting-nilgai-two-injured-una-news-c-93-1-ssml1048-122581-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नील गाय से टकराने के बाद पिकअप से टकराई कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नील गाय से टकराने के बाद पिकअप से टकराई कार, दो घायल
Tue, 23 Apr 2024 02:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
बरनोह में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद
बरनोह में हुआ हादसा, घायलों में एक पीजीआई रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। थाना सदर के तहत बरनोह गांव में एक कार नील गाय से टकराने के बाद अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की छत्त पूरी तरह से उड़ गई। वहीं, हादसे में कार चालक और उसका साथी घायल हो गया। कार चालक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह निवासी राजनी बरनाला, बंगाणा सोमवार सुबह कार में अपने साथी संग घर से ऊना की ओर आ रहा था। बरनोह के समीप कार नील गाय से टकराने के बाद सडक़ किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। कार सवार मनप्रीत सिंह और उनका साथी घायल हो गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से मनप्रीत सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जांच जारी है।