फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bwalk course

ऊना कॉलेज में करें बीवॉक, दाखिला तीन से

Sat, 01 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 01 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
bwalk course
स्टूडेंट - फोटो : demo pic

स्थानीय कॉलेज में अब विद्यार्थी रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म विषयों में भी डिग्री कर सकेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके चावला ने बताया कि इन विषयों में तीन वर्षीय डिग्री के लिए दाखिला प्रक्रिया 3 अक्तूबर से शुरू हो रही है, जो 14 अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटेलिटी एवं टूरिज्म विषय में बैचलर डिग्री एक वोकेशनल डिग्री होगी जो बीवॉक के नाम से जानी जाएगी। बीवॉक करने वाले विद्यार्थी डिग्री हासिल करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाएं भी दे सकते हैं। बीवॉक करने वाले विद्यार्थी इसके बाद एमवॉक या अन्य किसी विषय में मास्टर डिग्री कर सकता है।

विज्ञापन


दोनों विषयों के लिए प्रथम बैच में 40-40 सीटों का प्रावधान किया गया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके चावला ने बताया कि यह डिग्री तीन वर्ष की होगी, जिसमें कुल छह सेमेस्टर होंगे। यदि किसी विद्यार्थी को दो सेमेस्टर पास करने के बाद ही रोजगार मिल जाता है तो उसे प्रथम वर्ष का डिप्लोमा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। यदि चार सेमेस्टर पास करने के बाद रोजगार मिलता है तो उस विद्यार्थी को एडवांस डिप्लोमा और तीन साल के बाद डिग्री प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं हर सेमेस्टर के बाद विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी। विद्यार्थियों का चयन जमा दो कक्षा की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज कार्यालय से दोनों कोर्सेज  के लिए प्रोस्पेक्टस प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद किसी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed