फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   buses booked for pm rally

प्रधानमंत्री की जनसभा में जाएंगी जिले से 53 बसें

Sun, 26 Dec 2021 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
buses booked for pm rally
ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी दौरे को लेकर सोमवार को जिला के लंबे रूटों के अलावा ग्रामीण रूट प्रभावित हो सकते हैं। इससे सोमवार को कार्य दिवस होने के चलते इन बसों के माध्यम से अपने कार्यालयों तक पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए एचआरटीसी की तरफ से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। जिला भर प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए करीब 53 एचआरटीसी बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए ऊना से करीब 53 सरकारी बसें भेजी जाएंगी। इसमें उपमंडल बंगाणा से 14, उपमंडल अंब से आठ, उपमंडल हरोली के लिए 20, ऊना से 11 बसें मंडी के लिए भेजी जाएंगी। यह बसें सोमवार सुबह मंडी के लिए रवाना होंगी। ऐसे में जिला भर के सभी बस अड्डे खाली नजर आएंगे। इस कारण से जिला में एचआरटीसी के लंबे रूटों के अलावा स्थानीय रूट भी प्रभावित रह सकते हैं। हालांकि एचआरटीसी अधिकतर रूट चलाने का दावा कर रही है लेकिन 53 बसें मंडी जाने के कारण सवारियों को सोमवार के दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी तरफ मंडी में आयोजित होने वाली रैली के लिए जिला भर से करीब चार हजार लोगों की मंडी पहुंचने की संभावना है। जिला भाजपा ने भी इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में एचआरटीसी एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के डीएम कंवर अवतार सिंह ने बताया कि जिला ऊना से करीब 53 बसें मंडी रैली के लिए भेजी जा रही हैं। इसके कारण से लॉंग रूट के अलावा स्थानीय रूट प्रभावित होने की संभावना है। जिसका पता सोमवार सुबह मंडी बसें रवाना होने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed