फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BSF jawan Dinesh Kumar given final farewell

Una News: बीएसएफ जवान दिनेश कुमार को दी अंतिम विदाई

Mon, 11 May 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 11 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan Dinesh Kumar given final farewell
बडूही(ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत गांव पल्लियां निवासी बीएसएफ के जवान दिनेश कुमार का निधन हो गया। बीएसएफ में वर्ष 2007 बैच के सिपाही दिनेश कुमार (39) छुट्टी पर घर आए हुए थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तीन मई को घर में चाय बनाते समय अचानक गैस लीकेज होने से आग भड़क उठी। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजनों द्वारा तुरंत उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में कई दिनों तक उनका उपचार चलता रहा लेकिन जिंदगी की जंग लड़ते हुए शनिवार रात करीब 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

जवान के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, रिश्तेदार, सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बीएसएफ की ओर से श्रद्धांजलि देने के लिए सहायक प्रशिक्षण केंद्र खड़का, होशियारपुर से जवानों की टुकड़ी पहुंची जिन्होंने दिवंगत जवान को सलामी देकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक बलवीर चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed