फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   brother-in-law attacked her sister-in-law with an ax

देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

Sat, 26 Jun 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
brother-in-law attacked her sister-in-law with an ax
ऊना। फतेहवाल गांव में देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है और उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल किया गया है। मारपीट की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मामले की शिकायत आरोपी की बहन ने पुलिस चौकी मैहतपुर में दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने घायल महिला के बयान पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रजनी वाला निवासी बठिंडा पंजाब ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शुक्रवार को शाम को अपनी भाभी रेणू वाला के साथ खेतों गोबर फेंक रही थी इतने में उसका छोटा भाई मनमोहन कुल्हाड़ी लेकर आया और उनसे गाली गलौज करने लगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसकी भाभी घर जाने लगी तो उसके भाई ने भाभी का रास्ता रोककर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से महिला बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे घर के परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 341, 323, 504 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed