फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Brother-in-law accused of tampering with photos and making video viral, case filed

Una News: जीजा पर फोटो से छेड़छाड़ और वीडियो वायरल करने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 13 Jul 2025 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of tampering with photos and making video viral, case filed
बीते पांच साल से कुवैत में नौकरी कर रहा आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले की एक महिला ने अपने जीजा पर उसकी फोटो से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक वीडियो कुछ लोगों को भेजने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि उसका जीजा बीते पांच साल से कुवैत में नौकरी कर रहा। जीजा ने उसकी एक फोटो कहीं से ली और उसके साथ गलत छेड़छाड़ करके उसे भेज दी। इसके बाद आरोपी उसपर वीडियो कॉल करने का दबाव बनाने लगा और ऐसा न करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसके वीडियो कॉल की तो आरोपी जीजा ने उसकी रिकॉर्डिंग कर उसके पति और कुछ अन्य लोगों को भेज दी। अब आरोपी उसके पति को मारने और उसे बदनाम करने की धमकियां दे रहा। मैहतपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed