{"_id":"67797e771cfe72a83604759b","slug":"bridge-to-be-built-on-nakdoh-ravine-at-a-cost-of-rs-2-crore-una-news-c-93-1-una1002-142630-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नकड़ोह खड्ड पर 2.91 करोड़ रुपये से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नकड़ोह खड्ड पर 2.91 करोड़ रुपये से बनेगा पुल
Sun, 05 Jan 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। उपमंडल गगरेट की नकड़ोह खड्ड पर 2.91 करोड़ रुपये की लागत से 57 मीटर लंबे पुल का निर्माण होने जा रहा है। यह पुल दौलतपुर चौक से मुबारिकपुर वाया भद्रकाली संपर्क सड़क पर बनाया जाएगा। पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एचजी कौशल ने बताया कि यह पुल दौलतपुर चौक से डंगोह, पीपलू, बानदू, भद्रकाली, अभयपुर, फतेहपुर, गोंदपुर बनेहड़ा अपर, कैलाश नगर, बिल्लु की तलाई, नकड़ोह, शंकर नगर, और भंजाल जैसे गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर बनेगा।बरसात के दौरान इस खड्ड में पानी भरने से आवागमन बाधित होता था। स्कूली बच्चों, किसानों और व्यापारियों को दिक्कतें उठानी पड़ती थीं। पुल निर्माण से यह समस्या समाप्त होगी और परिवहन सुगम होगा।
पुल का निर्माण कार्य ठेकेदार के आवंटित होने के बाद स्थानीय लोग उत्साहित हैं। संजय पुर्जा, नरेश कुमार, राकेश कुमार, कुलदीप शर्मा, विनय शर्मा, गौरी शंकर, प्रदीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सीएल शर्मा, रामपाल, महिंदर सिंह, कमल ठाकुर और अजय ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुल का निर्माण जल्द पूरा होगा। यह परियोजना क्षेत्र की विकास यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगी।