Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Brainstorming on further intensifying the One Booth Five OBC campaign

Una News: वन बूथ फाइव ओबीसी अभियान को और तेज करने पर मंथन

Sun, 14 Dec 2025 04:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on further intensifying the One Booth Five OBC campaign
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने संगठन के विस्तार पर की चर्चा
विज्ञापन

ऊना भाजपा कार्यालय में हुई बैठक, प्रभारी नियुक्त किए
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/बड़ूही(ऊना)। जिला ऊना भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक जिला भाजपा कार्यालय ऊना में अध्यक्ष मनोहर लाल चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें प्रदेश ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला ऊना ओबीसी मोर्चा के प्रभारी जयदेव सिंह खट्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा ओबीसी समाज तक भाजपा की विचारधारा और नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा। इस बात पर विशेष चर्चा की गई कि जिला ऊना में ओबीसी वर्ग की संख्या काफी अधिक है, ऐसे में ओबीसी समाज को संगठन से जोड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है।
बैठक में जिले भर में चल रहे ‘वन बूथ फाइव ओबीसी’ अभियान को और अधिक तेज करने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी मंडलों में प्रभारी नियुक्त किए गए, जिनकी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन

चिंतपूर्णी अपर मंडल से तरसेम सिंह, घनारी-चिंतपूर्णी लोअर मंडल से सुरेश कुमार, शिबपुर गगरेट (दौलतपुर) से अधिवक्ता संजीव धीमान, गगरेट से तरसेम लाल, हरोली-1 से राकेश चौधरी, हरोली पंजाबर से जीवन कुमार, बंगाणा से सतीश धीमान तथा बसदेहड़ा से कमल चौधरी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी जयदेव सिंह खट्टा ने कहा कि ओबीसी मोर्चा भाजपा की एक मजबूत इकाई है और आने वाले समय में यह संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed