फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Booth level vote thief gaddi chhod campaign launched in Chintpurni Vidhansabha

Una News: चिंतपूर्णी विस में चलाया बूथ स्तर पर वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान

Thu, 09 Oct 2025 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Booth level vote thief gaddi chhod campaign launched in Chintpurni Vidhansabha
विधायक सुदर्शन सिंह व विवेक विक्कू रहे मौजूद
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





अंब (ऊना)। कांग्रेस की तरफ से चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर एआईसीसी के हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक शांतनु ने अंब में पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और जिला ऊना में अभियान के प्रभारी एवं कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विक्कू भी उपस्थित रहे। शांतनु ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी ने सड़क से संसद तक यह अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा की ओर से चुनाव प्रक्रिया में धांधली की कोशिशें की गई हैं। हरियाणा में कांग्रेस कई सीटों पर बढ़त में थी और सर्वेक्षण रिपोर्ट भी यह दर्शा रही थीं कि कांग्रेस साठ प्लस सीटों से जीत सकती है, लेकिन परिणाम पूरी तरह विपरीत रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की धांधली भाजपा की ओर से की गई है। प्रदेश में सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने ‘ऑपरेशन लोटस’ की योजना बनाई थी, लेकिन प्रदेशवासियों और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जागरूकता ने इसे विफल कर दिया। अब कांग्रेस इस अभियान को जन-जन की आवाज बनाने जा रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में जनता से फार्म भरे जाएंगे, जिन्हें बाद में एकत्र कर शिमला से दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed