फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP office opened in Gagret on foundation day

Una News: स्थापना दिवस पर गगरेट में खोला भाजपा का कार्यालय

Sun, 06 Apr 2025 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
BJP office opened in Gagret on foundation day
पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने की शिरकत, बोले-घर-घर तक पहुंचाए सरकार की नीतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। भाजपा के स्थापना दिवस पर गगरेट के भरवाईं मार्ग पर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इससे पहले दौलतपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्थापना दिवस मनाया गया और केंद्र सरकार की नीतियों को घर द्वार तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया। पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। उसके बाद अब तक छह बार भाजपा की सरकार बन चुकी हैं। इस बार केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इतिहास रचा है।

भाजपा मंडल गगरेट और दौलतपुर में अब कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर भाजपा को और मजबूत करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन ठाकुर, जिला परिषद सुशील कालिया, गगरेट भाजपा मंडल महासचिव अतुल शर्मा, विकास डढवाल, मीडिया प्रभारी प्रिंस सुधेड़ा, पवन नंबरदार, भाजपा नेता विश्वजीत पटियाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। गगरेट भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी प्रिंस सुधेड़ा ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर गगरेट में भाजपा कार्यालय खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed