{"_id":"6a5bd126bc095c9bf70c05ad","slug":"bike-rider-snatches-womans-chain-in-rakkad-colony-and-flees-una-news-c-93-1-una1002-199103-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रक्कड़ कॉलोनी में महिला की चेन झपटकर बाइक सवार भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रक्कड़ कॉलोनी में महिला की चेन झपटकर बाइक सवार भागा
Sun, 19 Jul 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर से सटी रक्कड़ कॉलोनी में शुक्रवार शाम बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। जानकारी के अनुसार गोबिंदनगर रक्कड़ कॉलोनी निवासी महिला अनु बाला अपने घर के बाहर सड़क पर मौजूद थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक कॉलोनी के भीतर पहुंचे। मौका मिलते ही पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक पर किसी भी प्रकार का कोई भी नंबर नहीं था और उन्होंने चेहरे भी छुपाए थे। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गई और शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन