{"_id":"618d5759ce2d8a681b4be08c","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-in-mehatpur-una-una-news-sml3899456170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहतपुर में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। चंडीगढ़-धर्मशाला मुख्य सड़क पर बुधवार रात को मैहतपुर आरटीओ बैरियर पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक आरटीओ बैरियर पर तैनात कर्मचारी अजीत सिंह ने शिकायत दी कि वह बुधवार रात को ड्यूटी पर तैनात था, उस वक्त तेज रफ्तार बाइक सवार बेरिकेड के साथ टकराकर सड़क पर गिर गया। वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
जबकि बाइक पुली से नीचे नाले में जा गिरी। आसपास के लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक को सिर में गंभीर चोटें आई थी। जिसका ताव वह सहन नहीं कर पाया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान शुभम कुमार उम्र 23 साल पुत्र शशी कुमार निवासी मैहतपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस थाना सदर में आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।