फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bees attack on pet animals

मधुमक्खियों ने छह दुधारू पशुओं को काटा

Sat, 04 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली Updated Sat, 04 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
bees attack on pet animals
मधुमक्खियां सेब के पेड़ों में पोलीनेशन प्रक्रिया में मदद करती हैं।

हरोली के लोअर बढेड़ा में शनिवार सुबह मधुमक्खियों ने छह दुधारू पशुओं को काट लिया। बढेड़ा के सुंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे उस के 6 दुधारू पशुओं के ऊपर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सुंदर सिंह द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय निवासी पूजा और अन्य ग्रामीणों ने हिम्मत करते हुए पशुओं को खूंटे से मुक्त किया। इस पर मधुमक्खियों ने पूजा, सुंदर और कई ग्रामीणों को भी काट डाला।

विज्ञापन


इसी बीच पशुपालन विभाग के डॉक्टर मनोज को सूचित किया गया। भदसाली के डॉक्टर मनोज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉक्टर मनोज ने बताया कि पशुओं का इलाज किया जा रहा है। इस में तीन गायों की हालत जस की तस बनी हुई है। वहीं, दो पशुओं की गर्भ धारण होने की वजह से स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed