फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Beating

विवाद को लेकर भतीजे ने पीट दिया चाचा

Mon, 24 Feb 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Beating
भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नारी में किसी बात को लेकर 66 वर्षीय व्यक्ति को उसके भतीजे ने पीट दिया। पीड़ित को नाक व मुंह में चोटें लगी हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोपाल चंद (66) निवासी नारी, तहसील अंब ने पुलिस के पास मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि वह रविवार रात पुराने घर जा रहा था। उन्होंने बताया जब वह अपने पुराने घर में पहुंचा तो उसके भतीजा संजय कुमार उसे कमरे का दरवाजा खोलने से रोकने लगा। उसके साथ गाली-गलौज भी की। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान आरोपी संजय कुमार ने उसके साथ मारपीट करी।
विज्ञापन

आरोपी ने पीड़ित पर जमकर लात-घूंसे बरसाए, जिससे उसे नाक और मुंह पर चोटें आई हैं। मारपीट में बुरी तरह से लहूलुहान गोपाल चंद बेटे की दुकान पर पहुंचा। बेटे के साले ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 341, 323 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed