फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Be careful in flood prone areas during rainy season, take care of safety: Deputy Commissioner

Una News: बरसात में बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बरतें सावधानी, सुरक्षा का रखें ध्यानः उपायुक्त

Thu, 26 Jun 2025 04:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 04:28 PM IST
विज्ञापन
Be careful in flood prone areas during rainy season, take care of safety: Deputy Commissioner
कहा-अपने क्षेत्राधिकार में सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करें एसडीएम
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





ऊना। जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने बरसात में संभावित बाढ़ के खतरे को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां एवं सुरक्षात्मक उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 एवं 34 के अंतर्गत जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने सभी उप-मंडलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सुरक्षा उपायों को कड़ाई से लागू करने को कहा है। इन आदेशों का उद्देश्य मानसून के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से जानमाल की क्षति को रोकना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित बनाना है।

उन्होंने कहा कि स्वां नदी एवं उसकी सहायक नदियों, खड्डों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनी झुग्गियों, अस्थायी बस्तियों या अन्य अनधिकृत संरचनाओं की शीघ्र पहचान कर वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही स्वां नदी और उसकी सहायक नदियों, खड्डों के आसपास विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में झोपड़ियों, झुग्गियों या अस्थायी आश्रयों जैसी कोई अस्थायी संरचनाएं स्थापित न हों। संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक घोषणाएं करें और क्षेत्र को तुरंत खाली करवाएं। उपायुक्त ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर एसडीएम स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लें ताकि किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि को रोका जा सके। उपायुक्त ने निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन, राजस्व विभाग एवं त्वरित प्रतिक्रिया टीमों के साथ उचित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे बरसात में नदी-नालों के समीप न जाएं। आपातकालीन स्थिति में किसी भी प्रकार की सूचना, सहायता अथवा जानकारी के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ऊना के दूरभाष 01975-225045, 225046, 225049 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed