{"_id":"69bee9665bd4cf5a9308e1f4","slug":"badadev-kamrunag-left-for-suket-devta-fair-una-news-c-90-1-mnd1021-189948-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सुकेत देवता मेले के लिए रवाना हुए बड़ादेव कमरुनाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सुकेत देवता मेले के लिए रवाना हुए बड़ादेव कमरुनाग
विज्ञापन
देव नाग सिद्ध च्वासी और देव कमरुनाग शनिवार को सुंदरनगर के रोहांडा में पहली बार देव मिलन करते ह
रोहांडा में देव नाग सिद्ध च्वासी और कमरुनाग का हुआ पहली बार मिलन
सुंदरनगर में राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेला-2026 का आज होगा आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बड़ादेव कमरुनाग शनिवार को ग्राम पंचायत रोहांडा के मझोठी स्थित अपनी कोठी से राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले में शामिल होने के लिए लाव-लश्कर के साथ रवाना हुए। कोठी में उनका विधिवत पूजन किया गया। पहली बार बड़ादेव कमरुनाग और नाग सिद्ध च्वासी का भव्य मिलन रोहांडा बाजार में हुआ, इसके बाद दोनों देवता सुंदरनगर के लिए रवाना हुए। रविवार को चांबी पहुंचने पर प्रशासन की ओर से बड़ादेव कमरुनाग का स्वागत किया जाएगा। सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सोनी के अनुसार चांबी स्कूल में माहूंनाग बखारी, कमरुनाग, नाग सिद्ध च्वासी, महासू देव, देव बड़योगी, माहू नाग सयाजी और बाला कामेश्वर मझरोट का स्वागत होगा। सोमवार को सभी देवता राज्यस्तरीय मेले के शुभारंभ पर शुकदेव ऋषि की तपोस्थली, शुकदेव वाटिका में पहुंचेंगे।