फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Athletes sweated it out at the World Championship trials.

Una News: वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Wed, 09 Sep 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 09 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Athletes sweated it out at the World Championship trials.
ऊना। ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को भारतीय कुराश टीम के चयन के लिए ओपन नेशनल सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भारतीय कुराश संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कपूर के नेतृत्व में आयोजित ट्रायल में देश के 17 राज्यों से पहुंचे महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाया।
चयन ट्रायल का आयोजन आगामी नवंबर माह के पहले सप्ताह में कजाखस्तान के अस्ताना में होने वाली वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। संघ की ओर से चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रखने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कपूर ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के निर्देश दिए तथा चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की बात कही। कपूर ने बताया कि ओपन नेशनल सिलेक्शन ट्रायल में देशभर के प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed