{"_id":"6909f37de68175421002c0af","slug":"artists-auditioned-on-the-second-day-of-mata-shri-chintpurni-festival-una-news-c-93-1-una1002-170942-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में दूसरे दिन 35 कलाकारों ने दिए ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में दूसरे दिन 35 कलाकारों ने दिए ऑडिशन
विज्ञापन
ऑडिशन में कलाकारों में दिखा खासा उत्साह, आसपास के जिलों से भी पहुंच रहे कलाकार
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में प्रस्तुति के लिए दूसरे दिन के ऑडिशन में 35 कलाकारों ने भाग लिया। इनमें अधिकांश ऊना जिले से थे, जबकि कुछ कलाकार जयसिंहपुर (कांगड़ा) से पहुंचे। युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखा गया। ऑडिशन कमेटी अध्यक्ष एवं डीपीआरओ सचिन संगर ने बताया कि उपायुक्त ऊना के निर्देशानुसार आयोजित ऑडिशन में दो दिनों में कुल 50 कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव में लोक संस्कृति और सामाजिक संदेश आधारित प्रस्तुतियों को प्राथमिकता दी जाएगी। नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी गई है। अन्य कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन कर सकते हैं या ई-मेल matashrichintpurnimahotsav@ gmail.com](mailto:matashrichintpurnimahotsav@ gmail.com) पर भेज सकते हैं। धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला यह महोत्सव 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पिछले वर्ष अंब मैदान में आयोजित इसका प्रथम संस्करण अत्यंत सफल रहा था।
स्मारिका के लिए आमंत्रण
महोत्सव-2025 को यादगार बनाने के लिए एक विशेष स्मारिका प्रकाशित की जा रही है। इसमें माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर, ऊना की सांस्कृतिक परंपराओं व लोक विरासत पर लेख शामिल किए जाएंगे। इच्छुक लेखक अपने लेख 9 नवंबर तक उपरोक्त ई-मेल पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में प्रस्तुति के लिए दूसरे दिन के ऑडिशन में 35 कलाकारों ने भाग लिया। इनमें अधिकांश ऊना जिले से थे, जबकि कुछ कलाकार जयसिंहपुर (कांगड़ा) से पहुंचे। युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखा गया। ऑडिशन कमेटी अध्यक्ष एवं डीपीआरओ सचिन संगर ने बताया कि उपायुक्त ऊना के निर्देशानुसार आयोजित ऑडिशन में दो दिनों में कुल 50 कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव में लोक संस्कृति और सामाजिक संदेश आधारित प्रस्तुतियों को प्राथमिकता दी जाएगी। नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी गई है। अन्य कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन कर सकते हैं या ई-मेल matashrichintpurnimahotsav
स्मारिका के लिए आमंत्रण
महोत्सव-2025 को यादगार बनाने के लिए एक विशेष स्मारिका प्रकाशित की जा रही है। इसमें माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर, ऊना की सांस्कृतिक परंपराओं व लोक विरासत पर लेख शामिल किए जाएंगे। इच्छुक लेखक अपने लेख 9 नवंबर तक उपरोक्त ई-मेल पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन