फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anusuya Rani occupies the post of President of NPP Amb

Una News: नपं अंब के अध्यक्ष पद पर अनुसूया रानी का कब्जा

Thu, 11 Jun 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 11 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Anusuya Rani occupies the post of President of NPP Amb
अंब(ऊना)। नगर पंचायत अंब के अध्यक्ष पद के चुनाव में एक बार फिर बेहद दिलचस्प और रोमांचक मोड़ देखने को मिला। नगर पंचायत के वार्ड दो से पार्षद चुनी गई अनुसूया रानी ने अब नगर पंचायत अंब के चेयरमैन पद पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने नौ में से पांच पार्षदों का समर्थन हासिल कर क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहरा दिया है। गौरतलब है कि गत 17 मई को हुए नगर निकाय चुनाव में वार्ड दो से अनुसूया रानी और उनके प्रतिद्वंदी के बीच बेहद कड़ा मुकाबला रहा। उस समय दोनों ही प्रत्याशियों को बराबर 268-268 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची प्रणाली के जरिये भाग्य का फैसला हुआ और अनुसूया रानी पर्ची से चुनकर पार्षद बनी थीं। इसके बाद बुधवार को नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों की पहली आधिकारिक बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी नौ पार्षद मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान अध्यक्ष पद के चुनाव में अनुसूया रानी को पांच पार्षदों का बहुमत और समर्थन प्राप्त हुआ। इससे उनकी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया। जीत की घोषणा के बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित लोगों और समर्थकों ने अनुसूया रानी का गर्मजोशी के साथ अभिवादन किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघव ठाकुर ने माता अनुसूया रानी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस पूरे चुनाव में अनुसूया रानी की उम्मीदवारी के साथ जहां कांग्रेस पार्टी की साख जुड़ी थी, वहीं युवा नेता राघव ठाकुर का क्षेत्र में निजी रसूख भी दांव पर लगा हुआ था। माता के अध्यक्ष चुने जाने की खुशी में राघव ठाकुर भावुक हो गए। अनुसूया की इस जीत से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed