{"_id":"665c6e602aa2852c470ace09","slug":"animal-shed-burnt-to-ashes-in-khairiyan-gadhehan-una-news-c-93-1-ssml1047-125407-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खैरियां गढेहां में पशुशाला जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खैरियां गढेहां में पशुशाला जलकर राख
Mon, 03 Jun 2024 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 03 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की डीहर पंचायत के गांव खैरियां गढेहां में आग से राख हुई पशुशाला का फिर से
50 हजार के करीब नुकसान का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की डीहर पंचायत के गांव खैरियां गढेहां में रविवार सुबह राकेश शर्मा की पशुशाला में अचानक आग लग गई। पशुशाला से धुआं निकलने पर परिवार के सदस्यों ने दुधारू गाय को बच्चे सहित सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, गांववासियों में कुलदीप सिंह, अशोक शर्मा, जोगिंद्र सिंह शुना ठाकुर, सहित अन्य ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। अगर आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो साथ लगते घरों को भी आग चपेट में ले लेती। वहीं, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं, पीड़ित परिवार के सदस्यों का 50 हजार रुपये के करीब नुकसान हो गया है। उधर, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है, संबंधित हलके के पटवारी को तत्काल रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।