फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anger among villagers of Kutlahar due to closure of bus service in remote areas

Una News: दूरदराज के क्षेत्रों में बस सेवा बंद होने से कुटलैहड़ के ग्रामीणों में आक्रोश

Wed, 22 Jan 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers of Kutlahar due to closure of bus service in remote areas
कुटलैहड़ के कुछ दूर-दराज के क्षेत्रों में बस सेवाएं बंद होने पर पूर्व मंत्री से मिलते हुए ग्रामी
पूर्व मंत्री का सरकार को 15 दिन में बहाल करने का अल्टीमेटम
विज्ञापन

अन्यथा ग्रामीणों के साथ सड़कों पर करेंगे प्रदर्शन
बोले- प्रदेश सरकार तुरंत बस सेवा करे बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के कुछ दूरदराज के क्षेत्रों में बस सेवाएं बंद होने पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रेस बयान में सरकार को चेताया है कि यदि ये सेवाएं 15 दिन में बहाल न हुईं तो वे ग्रामीणों के साथ सड़क पर प्रदर्शन करेंगे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री के गृह जिले में आम जनता के साथ इस प्रकार का संवेदनहीन कृत्य गलत है। उन्होंने कहा कि नई सड़कों के साथ-साथ पुरानी पर भी बस सेवा को बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्यों पर इसका विपरीत प्रभाव हो रहा है। कुटलैहड़ के दूरदराज के क्षेत्रों की पुरानी सड़कों हंडोला से जगातखाना, बंगाणा से चपलाह व नई सड़कों लिदकोट से सलांगड़ी वाया चुगाठ-सहनाल, सैली से हंडोला वाया कमून पर बस सेवा बंद कर दी गई है। उपमुख्यमंत्री को कम से कम अपने गृह क्षेत्र के लोगों की परेशानियों पर तो ध्यान देना ही चाहिए और ये रूट जल्द बहाल करने चाहिए। कंवर ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर इन सड़कों पर बस सेवा सुचारु रूप से बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे और उग्र धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसके जिम्मेदार सरकार व परिवहन मंत्री होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed