फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amrit Tatva is obtained from constant remembrance of death: Atul Krishna

मृत्यु के सतत स्मरण से मिलता है अमृत तत्व : अतुल कृष्ण

Thu, 28 Mar 2024 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 28 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Amrit Tatva is obtained from constant remembrance of death: Atul Krishna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। स्वयं का जाना हुआ सत्य ही मुक्ति का अनुभव प्रदान करता है। इसी बोध की अवस्था का नाम है संन्यास। मृत्यु के सतत स्मरण से अमृत तत्व की उपलब्धि होती है। शरीर से तादात्म्य के कारण आत्मिक दिए के तले अंधेरा बना रहता है। उक्त वचन श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में परम श्रद्धेय अतुल कृष्ण महाराज ने अलैहड़, अंब में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धर्म मुक्ति का आरोहण है। श्रद्धा की आंख और बुद्धि के अतिक्रमण से अद्वैत में प्रवेश हुआ जाता है। जब परिधि का विसर्जन करते हैं तभी केंद्र में पहुंच पाते हैं, परिधि संसार है और केंद्र परमात्मा।

अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि चित्त की शक्तियों का रूपांतरण परमात्मा के सारे भेद खोल देता है। शुद्धि एवं शून्यता से समाधि फलित होती है। निशब्द में ठहर जाना अंतस में बदलाव का सरल उपाय है। आज कथा में गजेंद्र मोक्ष, मत्स्य अवतार का प्रसंग, भगवान श्रीराम का चरित्र एवं त्रिलोकीनाथ पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का प्रसंग लोगों ने बड़ी श्रद्धा से सुना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कथा के मुख्य यजमान जोगिंदर कुमार शर्मा, भूषण शर्मा, अंकुश शर्मा, कमल किशोर शर्मा, कृष्ण लाल शर्मा, रिक्षित शर्मा, अनीश शर्मा, तिलक राज शर्मा, ओमप्रकाश, देवराज, अशोक शर्मा, अश्विनी शर्मा, विजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed