फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amb College signs MoU with five government schools

Una News: अंब काॅलेज का पांच सरकारी स्कूलों के साथ एमओयू साइन

Thu, 15 May 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amb College signs MoU with five government schools
एमओयू साईन करने के मौके पर स्कूल प्रतिनिधियों के साथ अंब कॉलेज प्राचार्य और स्टाफ।स्रोत संस्थान
विद्यार्थियों को कॅरियर परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए होंगे साझा प्रयास
विज्ञापन

भविष्य में स्कूलों और महाविद्यालयों के संबंध होंगे प्रगाढ़
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में मंगलवार को पांच सरकारी स्कूलों के साथ एमओयू साइन (समझौता ज्ञापन) किया गया। इसके अंतर्गत भविष्य में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब इन सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों, कर्मचारियों के साथ मानव संरचनात्मक संसाधनों और सुविधाओं को साझा करेगा। अंब कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दर्शन धीमान ने बताया कि इन स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब, कटोहड़ खुर्द, अंदौरा, मुबारिकपुर और कलरूही शामिल हैं। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को उनके कॅरियर को आकार देने, उनके कॅरियर को परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए कॅरिअर काउंसलिंग सेल, एनएसएस, एनसीसी और रॉबर्स रेंजर्स की यूनिट्स समय-समय पर अपना सहयोग प्रदान करेंगी ताकि इन स्कूलों का विकास योजनाबद्ध तरीके से हो सके।

भविष्य में इससे स्कूलों और महाविद्यालयों के संबंध प्रगाढ़ होंगे और कई विद्यार्थियों को इस एमओयू से लाभान्वित किया जाएगा। कॉलेज इन स्कूलों के साथ मिलकर नशीली दवाओं के दुरुपयोग अथवा खतरे को रोकने के लिए नशीली दवाओं से संबंधी विरोधी दस्तों की कार्यप्रणाली तय करेगा। महाविद्यालय संस्थानों में महिला प्रकोष्ठों के समुचित कामकाज के संबंध में अपना ज्ञान और अनुभव स्कूलों के साथ साझा करेगा। इसके अंतर्गत सूक्ष्म परख के संबंध में कर्मचारियों और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए महाविद्यालय स्कूलों का सहयोग करेगा। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब के प्रधानाचार्य विनोद कुमार बनियाल, कोटला खुर्द के प्रधानाचार्य रमन भारद्वाज, अंदौरा स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, मुबारिकपुर स्कूल के प्रधानाचार्य दिलवाग सिंह राणा, कलरूही स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed