फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Along with devotion to God, patriotism is also necessary

ईश्वर की भक्ति के साथ देश भक्ति भी जरूरी : सहप्रिया

Wed, 14 May 2025 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Along with devotion to God, patriotism is also necessary
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। ईश्वर की भक्ति के साथ हम सब में देश भक्ति की भावना भी होनी चाहिए। जिस प्रकार आध्यात्मिक शुद्धि के लिए ईश्वर भक्ति जरूरी है, उसी प्रकार राष्ट्र की रक्षा के लिए देशभक्ति का होना जरूरी है। अभी पाकिस्तान के दुस्साहस का करारा जवाब देते हुए हमारी भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया उससे प्रत्येक भारतीय के अंदर देश भक्ति को देखा गया। रायपुर सहोड़ा गांव के प्राचीन रामेश्वर शिव मंदिर में श्री भक्त माल की कथा के पहले दिन व्यासपीठ से यह बात कही। कहा कि ईश्वर की भक्ति करने से पूर्व पहले ईश्वर या भक्ति को जानना जरूरी है। जब तक हम ईश्वर की भक्ति को जान नहीं लेते तब तक ईश्वर की भक्ति नहीं हो सकती। साध्वी ने कहा कि जिस प्रकार से श्रीमद् भागवत सप्ताह की कथा को राजा परीक्षित ने सुना था, ठीक उसी प्रकार श्री भक्तमाल की कथा को स्वयं ईश्वर सुनते हैं। भक्ति में वह शक्ति है जो ईश्वर को भी अपने वश में कर सकती है।

श्री भक्त माल का अर्थ बताते हुए साध्वी सहप्रिया ने कहा कि माला के मोती को भक्त कहा गया है। माला के धागे को भक्ति और सुमेरु को गुरु की संज्ञा दी गई है और जो माला के शिखर पर पुष्प है उसे ईश्वर कहा गया है। श्री भक्त माल की कथा में उन तमाम भक्तों की कथा का वर्णन बताया गया है, जिन्होंने अपना जीवन ईश्वर की अनंत भक्ति में लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed