{"_id":"66d8d2945ba03dbcb700c247","slug":"allegation-of-not-paying-rs-151-lakh-after-purchasing-potatoes-una-news-c-93-1-ssml1048-132312-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आलू की खरीद कर 1.51 लाख रुपये न देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आलू की खरीद कर 1.51 लाख रुपये न देने का आरोप
Thu, 05 Sep 2024 03:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
ऊना। थाना हरोली के तहत कुंगड़त और पंजावर के दो व्यक्तियों पर लगातार धोखाधड़ी करने के आरोप लग रहे हैं। ताजा मामले में खड्ड की दो महिलाओं ने दोनों व्यक्तियों पर आलू की फसल खरीद कर 1.51 लाख रुपये न देने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुनीता कुमारी खड्ड ने बताया कि प्रिंस कुंगड़त और राम सिंह मनकोटिया निवासी पंजावर ने आलू की फसल 41 हजार रुपये में खरीदी थी, जिसे दोनों ने 3-4 दिन में रुपये देने का वादा किया था, लेकिन करीब 10 माह बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं दिए। इतना ही नहीं पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। वहीं, इसी गांव की सीमा देवी ने बताया कि प्रिंस व राम सिंह मनकोटिया ने आलू की फसल 1.10 लाख रुपये में खरीदी थी, जिसे 10-15 दिन में रुपये देने का वादा किया, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद पैसे नहीं दिए। उल्टा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
गौर हो कि इससे पहले खड्ड के किसान बलबीर सिंह ने भी आलू की फसल के 2.27 लाख रुपये न देने का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।