फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   All three accused in the Dangoh shooting incident sent to judicial custody.

Una News: डंगोह गोलीकांड के तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

Thu, 16 Jul 2026 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 16 Jul 2026 06:25 AM IST
विज्ञापन
All three accused in the Dangoh shooting incident sent to judicial custody.
दौलतपुर चौक (ऊना)। उपमंडल गगरेट के के डंगोह खुर्द में कारोबारी के कारिंदे को गोली मारकर घायल करने के मामले में बुधवार को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद तीनों आरोपियों को अंब न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने मुख्य आरोपी मोहिंदर सिंह उर्फ कोको निवासी पिरथीपुर, प्रदीप कुमार तथा जिमी को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। अदालत के आदेश के बाद तीनों आरोपियों को बनगढ़ जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 जुलाई को डंगोह खुर्द में अवैध शराब की सूचना को लेकर हुए विवाद के दौरान कारोबारी के कारिंदे को गोली मार दी गई थी। गोली लगने से घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार किया था जबकि दो अन्य आरोपियों को भी मामले में नामजद कर हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए हैं और विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर मामले की गहन पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया तीनों आरोपियों की पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद उन्हें बनगढ़ जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed