फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ahoi Ashtami: Mothers keep fast and pray for long life of sons

अहोई अष्टमीः माताओं ने व्रत रखकर पुत्रों की दीर्घायु की मांगी कामना

Thu, 28 Oct 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Ahoi Ashtami: Mothers keep fast and pray for long life of sons
गगरेट (ऊना)। जिले में अहोई अष्टमी का त्योहार की धूम रही। माताओं ने व्रत रखकर बेटों की दीर्घायु की कामना की। अहोई अष्टमी के लिए बुधवार और वीरवार को दिनभर गन्ने की अच्छी-खासी मांग रही। जगह-जगह गन्ने की बिक्री हुई। अहोई अष्टमी में गन्ने की पूजा कर बेटों को खिलाया जाता है।
विज्ञापन

देशभर में इन दिनों त्योहारों के सीजन की धूम है। दशहरे से शुरू होकर दीपावली तक त्योहारों की खुमारी छाई रहती है। बाजार में भी खासी धूम रहती है। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार इन त्योहारों का खासा महत्व है। करवाचौथ के व्रत पर पति की दीर्घायु की कामना के बाद महिलाओं ने अहोई अष्टमी का व्रत रख कर अपने पुत्रों की दीर्घायु की कामना की। शालिमा, ममता, रजनी और रेखा ने कहा कि उन्होंने बेटों की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर शाम को अहोई माता की पूजा-अर्चना।
विज्ञापन

बच्चों को उनकी मनपसंद का भोजन परोसा। हिंदू धार्मिक मान्यता अनुसार शाम के समय बच्चे घर का दरवाजा खटखटा कर अपनी माताओं से खाने के लिए कुछ मांगते हैं। माताएं बेटों को मनपसंद के पकवान परोस कर उन्हें लंबी आयु का आशीर्वाद देती हैं। घर पर माताएं अहोई माता की कथा सुनाकर व्रत तोड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed