फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After double helmet, now high security number plate will be mandatory in Una

Una News: ऊना में डबल हेलमेट के बाद अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होगी अनिवार्य

Thu, 26 Jun 2025 02:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
After double helmet, now high security number plate will be mandatory in Una
ऊना मेें कुछ लोगों ही कर रहे यातायात नियमों का पालन।संवाद
पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा, जुलाई से शुरू होगा अभियान
विज्ञापन

कहा- डबल हेलमेट पहनना अनिवार्य करने का अभियान रहा सफल

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में हिमाचल पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऊना पुलिस की ओर से पहले डबल हेलमेट अभियान को शुरू किया था। इसके तहत पहले लोगों को जागरूक किया गया और उसके बाद सभी दोपहिया वाहनों पर दो सवारी होने पर डबल हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पुलिस का डबल हेलमेट अभियान काफी सफल साबित हो रहा। लोगों की ओर से ट्रैफिक रूल्स को फॉलो किया जा रहा है और डबल हेलमेट का प्रयोग करना शुरू कर दिया गया। अब पुलिस का नया अभियान हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अभियान से जुड़ा होगा। यह अभियान जुलाई से शुरू होगा और इसमें भी पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा और बाद में सख्ती बढ़ाई जाएगी। सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगे हैं, चोरों की ओर से ऐसे वाहनों को चोरी किया जाता है। कहा कि काफी लोगों के पास हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है। अगर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी होंगी और अगर चोरी होती है तो हाई टेक्नोलॉजी के सीसीटीवी कैमरा में जल्द कैप्चर हो जाते हैं।
इससे चोरों को पकड़ने में भी पुलिस को मदद मिलती है और इनका चोरी होने की आशंका बहुत कम होती है। उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने पर भी शिकंजा कसा जाएगा जो लोग बिना मान्यता के नंबर प्लेट्स बना रहे हैं, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनकी मान्यता भी चेक की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की है कि सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स के लिए अप्लाई करें। यह कुछ दिन के अंदर बनकर आपको मिल जाती है।
विज्ञापन

जिले में नशा माफिया के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा। ऊना सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां पर लोग बाहरी राज्यों से नशे की सप्लाई लेकर आते हैं, पुलिस की ओर से इन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed