{"_id":"6085a7658ebc3e8dbc0f4872","slug":"administration-landed-in-the-field-due-to-corona-s-increasing-case-una-news-sml368543090","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते मामले के चलते फील्ड में उतरा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बढ़ते मामले के चलते फील्ड में उतरा प्रशासन
विज्ञापन
हरोली में दुकानें बंद करवाते हुए पुलिस।
- फोटो : Una
ऊना। जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए प्रशासन फील्ड में उतर गया है। प्रशासन ने जिला के उपमंडलों के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
कोरोना के लगातार बढ़ रहे ग्राफ और आगामी दिनों में संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका के चलते प्रशासन सख्त रवैया अपनाए हुए है। इससे संक्रमण के मामलों पर लगाम लगाई जा सके। जिले में होने वाली शादियों, सार्वजनिक स्थलों पर पैनी नजर रखी जा रही है। फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले में जिन-जिन क्षेत्रों में कंटेनेमेंट जोन बनाए हैं उन पर भी प्रशासनिक अधिकारी खुद मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों में जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार संक्रमण के तेजी से फैलने का कारण लोगों की लापरवाही है। ऐसे में प्रशासन लापरवाह लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुट गया है। सरकार व प्रशासन की तरफ से जारी निर्देशों की पालना के लिए उपमंडल स्तर पर तैनात अधिकारियों को तुरंत और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन कोविड प्रभावित महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और पंजाब से आने वाले व्यक्तियों के अनिवार्य रूप से टेस्ट करवाने व उन्हें होम क्वारंटीन रहने के लिए भी अधिकारियों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं।
इस संबध में उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी अधिकारियों को नियमों की सख्ती पालना करवाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों को भी अपने स्तर कार्रवाई करने के निर्देश दिया गया है।
पंचायत प्रतिनिधियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश
प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमों का सख्ती से पालना करवाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबध में उपमंडलाधिकारियों को भी उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा अधिकारी भी समय समय पर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जायजा ले रहे हैं।